फेफड़ों में इन्फेक्शन होने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 16:10

फेफड़ों में इन्फेक्शन के लक्षण- Symptoms Of Lung Infection

खांसी के साथ बलगम और खून की समस्या
सांस ले में दिक्कत महसू होना और सीने में भी दर्द
व्यस्क लोगों में कई बार भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है
ठंड लगती है, पसीना अधिक आता है
कुछ लोगों में बुखार की समस्या भी देखने को मिलती है
शरीर का तापमान सामान्य से कम रहता है, खासकर अधिक उम्र वाले लोगों में
उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं, साथ जी मिचलाता है
छोटी-छोटी और सामान्य गतिविधियों के दौरान जल्दी सांस फूलना या करने में असमर्थता

हालांकि छोटे बच्चों में फेफड़ों में संक्रमण के लक्षण आमतौर पर जल्दी देखने को नहीं मिलते हैं। उनमें आमतौर पर सिर्फ बुखार, खांसी, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं ही देखने को मिलती हैं। उनमें ऊर्जा कम देखने को मिलती है, साथ सांस लेने और कुछ भी खाने में भी परेशानी होती है।

खांसते हुए आए ऐसा कफ

खांसते हुए लगातार गाढ़ा कफ आए तो ये लंग इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं. Bronchitis और Pneumonia में भी ये दिक्कत हो सकती है. अगर आपको yellowish-grey, green, white colour का कफ आए तो इसे नजरअंदाज न करें. कई बार कफ के साथ ब्लड आता है, जो किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है.

सांस लेने में तकलीफ

सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द भी फेफड़ों में संक्रमण का एक लक्षण है. ये हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति के लक्षण भी हो सकते हैं, इसलिए जरूरी है कि समय पर इसका पता लग सके कि आपको ये समस्या क्यों हो रही है.

सांस लेने में घरघराहट

फेफड़ों में संक्रमण की वजह से इंफ्लामेशन हो जाता है. इससे आपकी सांस की नली सिकुड़ जाती है. इससे सांस लेने में घरघराहट की समस्या हो सकती और अजीब सी आवाज आती है.

बुखार और थकान महसूस होना

किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर शरीर में इंफ्लामेशन की समस्या हो सकती है. इससे गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. फेफड़ों में इंफेक्शन होने की स्थिति में आपको बुखार, ठंड लगने और थकान की समस्या हो सकती है. इसकी वजह ये है कि आपकी बॉडी इंफेक्शन से लड़ रही होती है. यहां ये भी जानें कि क्टीरिया से होने वाले लंग इंफेक्शन को एंटीबायोटिक्स से ठीक किया जा सकता है. वहीं फंगस से होने वाले लंग इंफेक्शन को भी आप एंटी फंगल दवाइयों से ट्रीट कर सकते हैं, लेकिन वायरल इंफेक्शन में जरूरी है कि दवाइयों के साथ आपकी बॉडी भी इंफेक्शन से लड़े.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info